Move to Jagran APP

बड़े व छोटे भाई को राजनीति से आउट करना जरूरी : सम्राट

बांका। कुशवाहा समाज को राजनीतिक मुकाम दिलाने के लिए बड़े व छोटे भाई को राजनीति से आउट करना जरूरी है। इससे 70 फीसद आबादी भी अपने साथ होगी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 06:58 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 06:58 PM (IST)
बड़े व छोटे भाई को राजनीति से आउट करना जरूरी : सम्राट
बड़े व छोटे भाई को राजनीति से आउट करना जरूरी : सम्राट

बांका। कुशवाहा समाज को राजनीतिक मुकाम दिलाने के लिए बड़े व छोटे भाई को राजनीति से आउट करना जरूरी है। इससे 70 फीसद आबादी भी अपने साथ होगी। इसके लिए बिहार की गद्दी पर कुशवाहा समाज का नेतृत्व करने वालों को बैठाना होगा। शनिवार को शहर के नगर भवन में आयोजित कुशवाहा चेताना मंच से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सम्राट चौधरी इशारे में ही सीएम नीतीश कुमार और पूर्व सीएम लालू यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यहां की 90 फीसद आबादी पर 10 फीसद वाले शासन कर रहे हैं। जिसे खत्म करने के लिए कुशवाहा समाज को अपनी नीति तय करनी होगा। उसकी एकजुटता से ही बिहार की सियासत बदली जा सकती है। जिससे यहां कुशवाहा समाज का साम्राज्य कायम किया जा सके। कुशवाहा समाज विधानसभा चुनाव के लिए हर विधान सभा में 10 और संसदीय चुनाव के लिए पांच उम्मीदवार तैयार करें। जिससे कुशवाहा समाज की राजनीतिक पकड़ मजबूत होगी। 90 के दशक से पहले भाजपा पूरी तरह वैश्य की पार्टी थी। लेकिन लालू के कार्यकाल में उसके खिलाफ अगड़ी जाति भाजपा में शामिल होती चली गई। उन्होंने कहा कि नगर विकास मंत्री रहते उसने बिहार के सभी जिलों में सम्राट अशोक भवन एवं सुमित्रा देवी के नाम से प्रशासनिक भवन का निर्माण कराया। बांका नगर परिषद में दो एवं अमरपुर नगर पंचायत में एक सम्राट आशोक भवन का निर्माण कराया जा रहा है। कुशवाहा सम्मेलन में कई राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों के शामिल रहने से वे स्पष्ट तौर पर किसी का नाम लिए बिना ही अपने शब्दों के वाण छोड़ते रहे। बिहार में भाजपा व जदयू के गठबंधन के बाद भी उन्होंने सीएम नीतिश कुमार पर निशाना साधा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा के श्रीधर मंडल ने कहा कि राजनीतिक विकास के लिए तर्क नहीं तथ्य पर कार्य करना जरूरी है। इसके लिए सत्ता में कुशवाहा का नेतृत्व करने वालों के हाथ को मजबूत करना होगा। इनके अलावा जिप अध्यक्ष सुनील ¨सह, जदयू की महिला जिलाध्यक्ष सुजाता वैद्य, मुंगेर के पूर्व जिप अध्यक्ष र¨वद्र ¨सह कल्लू आदि ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। जबकि कार्यक्रम का संचालन निर्मल कुशवाहा कर रहे थे। मौके पर पूर्व विधायक गणेश पासवान, अंगद कुशवाहा, क्रांति कुशवाहा, राजीव ¨सह, प्रमोद मंडल सहित अन्य थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.