पति सहित अन्य के खिलाफ पुलिस से शिकायत
बांका। क्षेत्र के करसोप गांव की महिला समा प्रिया अपने पति अक्षय कुमार एवं सास ससुर से प्रताड़ित होकर
बांका। क्षेत्र के करसोप गांव की महिला समा प्रिया अपने पति अक्षय कुमार एवं सास ससुर से प्रताड़ित होकर न्याय की मांग करने थाना पहुंची है। महिला ने बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। जिसमें दो संतान हुए। महिला ने पति अक्षय कुमार पर दहेज की मांग करने का आरोप लगाया है। यहां तक कि घर में रोजमर्रा की किसी भी जरूरत पर पति मायके से पैसे लाने का दवाब बनाते रहा है। जिसका विरोध करने पर पति के साथ सास-ससुर ने भी मारपीट की। बताया कि पिछले दो माह से दोनों संतान को अपने पास रख मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसके बाद किसी तरह रोजी रोजगार के लिए सुल्तानगंज में निजी नर्सिंग होम का सहारा लिया। अब वहां भी पति द्वारा रोज फोन पर जान मारने की धमकी दी जाती है। महिला ने पति सहित ससुर व सास के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। इस बाबत थानाध्यक्ष राजकपुर कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।