आज और कल जिले में हो सकती है हल्की बारिश
संवाद सूत्र बांका जिले में पिछले एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बाद शुक्रवार
संवाद सूत्र, बांका: जिले में पिछले एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बाद शुक्रवार को धूप निकलने के साथ ही पछिया हवा की रफ्तार कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार और रविवार को जिले में बूंदाबांदी के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट हो सकती है। केवके के मौसम विज्ञानी जुबुली साहू ने बताया कि 22 और 23 जनवरी को जिले में बूंदाबांदी के साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ से नौ के बीज रहेगा। इससे ठंड और बढ़ जाएगी। शुक्रवार की सुबह कोहरे के कारण सूर्य लगभग दस बजे के बाद ही निकली। सुबह में ठंड कुछ ज्यादा थी। आसमान में बादल छाए रहने और पछिया हवा की रफ्तार कम होने से लोगों को ठंड का एहसास कुछ कम रहा।