इस बार जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, धर्म-जाति और राष्ट्रीयता की भी देनी होगी जानकारी
बांका जिले में जनगणना-2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं, जिसमें इस बार लोगों से राष्ट्रीयता, धर्म और जाति की ...और पढ़ें

इस बार जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, धर्म-जाति और राष्ट्रीयता की भी देनी होगी जानकारी (AI Generated Image)
HighLights
जनगणना-2027 में राष्ट्रीयता, धर्म और जाति की जानकारी अनिवार्य होगी।
कुल 40 सवाल पूछे जाएंगे, ऑनलाइन जनगणना भी संभव होगी।
कर्मियों को घर-घर जाकर जानकारी दर्ज करने का प्रशिक्षण मिलेगा।
बिजेन्द्र कुमार राजबंधु, बांका। जिले में जनगणना-2027 को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के महारजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले सवालों की सूची जारी कर दी गई है।
इस बार जनगणना में लोगों से राष्ट्रीयता, धर्म और जाति की जानकारी भी ली जाएगी। जनगणना का कार्य ऑनलाइन भी किया जाएगा। जनगणना कर्मी घर-घर जाकर परिवार से संबंधित निर्धारित जानकारी अपडेट करेंगे।
इस बार जनगणना में कुल 40 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें गृहस्वामी और परिवार के सदस्यों से संबंधित जानकारी के साथ बच्चों का विवरण भी लिया जाएगा।
परिवार में जीवित बच्चों की संख्या, कभी भी जीवित जन्म लिए बच्चों की संख्या तथा पिछले एक वर्ष में जीवित जन्म लिए बच्चों की संख्या से संबंधित सवाल भी शामिल हैं। इसके अलावा राष्ट्रीयता, धर्म और जाति की जानकारी भी दर्ज की जाएगी।
जनगणना को लेकर राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के जनगणना कोषांग के सचिव सह राज्य के नोडल पदाधिकारी जय सिंह ने बांका डीएम सहित राज्य के सभी जिलाधिकारियों को इससे अवगत कराया है। इसके बाद जिला स्तर पर भी तैयारी शुरू कर दी गई है। जनगणना कार्य में लगाए जाने वाले कर्मियों को इसके लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जनगणना से संबंधित सवालों की सूची प्राप्त हो गई है। अगले माह से इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। डीएम के नेतृत्व में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कर्मियों को घर-घर जाकर जानकारी लेने और उसे निर्धारित प्रारूप में दर्ज करने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। - अंजनी कुमार लाल, जिला साख्यिकी पदाधिकारी, बांका
पूछे जाने वाले सवाल:
- व्यक्ति का नाम
- मुखिया से संबंध
- लिंग
- जन्मतिथि और आयु
- वर्तमान वैवाहिक स्थिति
- विवाह के समय आयु
- पति और पत्नी का नाम
- घोषित राष्ट्रीयता
- धर्म
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और जाति
- पिता का विवरण
- माता का विवरण
- निःशक्तता
- मातृभाषा एवं अन्य भाषाओं का ज्ञान
- साक्षरता एवं डिजिटल साक्षरता की स्थिति
- शैक्षणिक संस्थान में शिक्षा ग्रहण की स्थिति
- प्राप्त शिक्षा का उच्चतम स्तर तथा विषय
- पिछले दस वर्षों में कोई व्यवसाय किया हो
- आर्थिक कार्यकलाप की श्रेणी
- उद्योग, व्यापार अथवा सेवा का स्वरूप
- कर्मों का दर्जा
- गैर आर्थिक कार्यकलाप
- काम की खोज में अथवा काम के लिए उपलब्ध
- कार्यस्थल तक की यात्रा
- जन्म स्थान
- पूर्व निवास स्थान
- स्थान परिवर्तन का कारण
- स्थान परिवर्तन के बाद इस राज्य, नगर में निवास की अवधि
- स्थानीय निवास स्थान का पता
- वर्तमान में जीवित बच्चों की संख्या
- कभी भी जीवित जन्म लिए बच्चों की संख्या
- पिछले एक वर्ष में जीवित जन्म लिए बच्चों की संख्या
- कोविड-19 टीकाकरण का स्टेटस
- बैंक खातों की कुल संख्या
- मोबाइल नंबर
- आधार नंबर
- वोटर आईडी नंबर
- पासपोर्ट नंबर (अगर उपलब्ध हो)
- ड्राइविंग लाइसेंस की उपलब्धता
