आग लगने से पुआल जलकर राख
बांका। मोथाबाड़ी पंचायत के चनमथारा गांव में सोमवार को बिजली पोल में लगे बोर्ड में शार्ट सर्किट हो जाने से खलिहान में आग लग गयी।
बांका। मोथाबाड़ी पंचायत के चनमथारा गांव में सोमवार को बिजली पोल में लगे बोर्ड में शार्ट सर्किट हो जाने से खलिहान में आग लग गयी। आग की लपटों ने खलिहान में रखे धान एवं पुआल को जलाकर राख कर दिया। जानकारी के अनुसार उक्त खलिहान गांव के कुलदीप यादव एवं केवल यादव का बताया गया है। खलिहान में दोनों भाइयों ने धान काटकर रखा था। आग लग जाने से करीब 25 ¨क्वटल धान सहित 5000 पुआल जलकर राख हो गया। जिससे लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इस संबंध में कुलदीप यादव ने बताया कि खलिहान के समीप गड़े पोल में शार्ट सर्किट हो जाने से ¨चगारी निकलने लगी। जो खलिहान में रखे पुआल में पकड़ गया और देखते-देखते धान एवं पुआल को जलाकर राख कर दिया। दोनों भाइयों ने हो-हल्ला किया। जिसे सुनकर ग्रामीण दौड़कर आग को बुझाने का प्रयास किया। वहीं, इसकी जानकारी विद्युत विभाग के जेई को दी गयी। जिसके बाद बिजली आपूर्ति को बंद किया गया। आग बुझाने में ग्रामीण भरत यादव, पप्पू यादव, अनिरुद्ध यादव, नंददेव यादव, सूचित यादव, गो¨वद यादव, नागेश्वर यादव आदि ने अहम भूमिका निभाई।