पांचवां महाश्रृंगार रूद्राभिषेक व महाजलाभिषेक
बांका। स्थानीय ब्रम्हपुर स्थित ¨सचाई कॉलोनी के नागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में अंतिम सोमवारी के
बांका। स्थानीय ब्रम्हपुर स्थित ¨सचाई कॉलोनी के नागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में अंतिम सोमवारी के अवसर पर आस्था सेवा समिति द्वारा पांचवां महाश्रृंगार रूद्राभिषेक व महाजलाभिषेक का आयोजन किया गया। पंडित अवधेश ठाकुर के नेतृत्व में अन्य पंडितों द्वारा जय उदघोष के साथ महाश्रृंगार रुद्राभिषेक पूजा किया गया। ओम नम: शिवाय और हर-हर महादेव से वातावरण गुंजायमान हुआ। भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने एकत्रित होकर इस महाश्रृंगार व महा रुद्राभिषेक में शिरकत कर भक्ति भाव सराबोर हुए। इसके उपरांत भारी मात्रा में गंगा जल से जलाभिषेक हुआ। बेलपत्र तथा सुगंधित पुष्प अर्पण कर महाश्रृंगार हुआ। मंदिर गर्भगृह में होने वाले कार्यक्रमों का प्रोजेक्टर के माध्यम बाहरी परिसर में एकत्रित लोगों ने ²श्यावलोकन किया। आस्था सेवा समिति सदस्यों में हरे कृष्ण मिश्रा, माखन ¨सह, राहुल कुमार झा, विक्की कुमार, अजीत कुमार, राकेश जायसवाल एवं उदित भगत आदि थे। जानकारी हो कि इस अवसर पर भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। वहीं घनश्याम चक्रवर्ती ग्रुप के आयोजित जागरण कार्यक्रम का लोगों ने भरपूर आनंद उठाया है।