Move to Jagran APP

एक-एक बूथ जीतने के अभियान में जुटे कार्यकर्ता

बांका। मनियारपुर महर्षि मेंही आश्रम में गुरुवार को भाजपा बौंसी मंडल का शक्ति केंद्र सम्मेलन आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बंटी पाठक ने की।

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 09:47 PM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 09:47 PM (IST)
एक-एक बूथ जीतने के अभियान में जुटे कार्यकर्ता
एक-एक बूथ जीतने के अभियान में जुटे कार्यकर्ता

बांका। मनियारपुर महर्षि मेंही आश्रम में गुरुवार को भाजपा बौंसी मंडल का शक्ति केंद्र सम्मेलन आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बंटी पाठक ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष पुतुल कुमारी, लोकसभा प्रभारी कृष्ण मोहन शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास ¨सह, महिला आयोग की सदस्य डॉ. निक्की हेम्ब्रम ने दीप जलाकर किया। सम्मेलन में शक्ति केंद्र प्रभारी एवं बूथ अध्यक्षों ने प्रमुख रुप से हिस्सा लिया। प्रदेश उपाध्यक्ष पुतुल कुमारी ने सभी कार्यकर्ताओं को आनेवाले चुनाव के लिए जी जान से जुट जाने का आह्वान किया है। जिससे 2019 के लोकसभा चुनाव के कमल खिल सके। लोकसभा प्रभारी ने सभी शक्ति केंद्र प्रभारियों को अपने बूथ को मजबूत करने की बात कही। साथ ही साथ पंचायत स्तर पर संगठन को खड़ा करने की भी बात कही। बैठक का मुख्य मुद्दा बूथों को मजबूत करना। सभी बूथों की जीत सुनिश्चित करने जैसे लक्ष्य को ससमय पूरा करना है। कार्यक्रम में वरीय राजाराम पाठक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष देवाशीष पांडेय, जिला प्रवक्ता पुरुषोत्तम ठाकुर, खीरो यादव, पीयूष पाठक, गणेश मुर्मू, दिवाकर साह, जय प्रकाश चौधरी, अंजनी सिन्हा, संजीव पांडेय, नईम खान, महादेव शर्मा, श्रीकांत चौधरी, जयप्रकाश यादव, श्याम ¨सह, नवनीत कुमार, अमित कुमार, नकुल यादव, अनिल ¨सह, रणवीर यादव, रौशन पासवान आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.