बेलहर में दो जगहों पाए गए मृत कौए, जांच के लिए भेजा
बांका। साहबगंज बाजार एवं तरीमंझगांय गांव में मृत कौआ मिलने से सनसनी फैल गई है।
बांका। साहबगंज बाजार एवं तरीमंझगांय गांव में मृत कौआ मिलने से सनसनी फैल गई है। लोगों के बीच वर्ल्ड फ्लू जैसी बीमारी फैलने की आशंका व्याप्त हो गया है। जिस कारण कबूतर, मुर्गा, अंडा खाने से लोग परहेज करने लगे हैं। इधर, घटना की सूचना पर पशुपालन पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ¨सह ने जांच की है। उन्होंने बताया कि मृत कौवे को कैरीबैग में भरकर जांच के लिए जिला कार्यालय भेज दिया गया है। अगर वर्ल्ड फ्लू की आशंका हुई तो उसके सैंपल को जांच के लिए कोलकाता भेजा जाएगा। जानकारी के अनुसार साहबगंज बाजार के बेलहर-बांका मुख्यमार्ग से पंचायत भवन जाने के रास्ते में सोमवार सुबह एक मृत कौआ पड़ा मिला। कुछ लोग बर्ल्ड फ्लू बीमारी की चपेट में आने से मौत होने की आशंका जाहिर करने लगे हैं। जिसकी सूचना प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी को दी गई। वहीं, तरीमंझगांय गांव में भी रविवार को मृत कौआ मिला। वहां भी लोगों में वर्ल्ड फ्लू का खौफ समा गया। जिस कारण तौलिए का मास्क पहन ग्रामीणों द्वारा मृत कौवे को मिट्टी के अंदर दफन कर दिया गया। इधर, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि अबतक उक्त बीमारी का संकेत नहीं मिला है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।