विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: 13 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई चौकी इंचार्ज इधर से उधर; यहां जानें किसे कौन सा मिला थाना

By Bijendra Kumar RajbandhuEdited By: Mukul Kumar
Published: Wed, 20 Dec 2023 11:58 AM (IST)Updated: Wed, 20 Dec 2023 12:17 PM (IST)

बांका में 13 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। एसपी डा. सत्यप्रकाश ने विधि व्यवस्था में सुधार को ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

संवाद सूत्र, बांका। एसपी डॉ. सत्यप्रकाश ने विधि व्यवस्था में सुधार को लेकर 13 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। इसमें पुलिस लाइन में कार्यरत छह दारोगा को अलग- अलग थाने में योगदान का आदेश दिया है।

जानकारी के अनुसार, चांदन थाने में पदस्थापित पुअनि मुकेश कुमार को धोरैया थाना, रजौन थाने के पुअनि गौतम कुमार को बेलहर थाना, रजौन थाना के सअनि कपिलदेव सिंह को आनंदपुर ओपी, पुलिस केंद्र बांका के पुअनि उमेश कुमार प्रसाद को बाराहाट थाना मिला है। 

इसके बाद, पुअनि रूपेश कुमार को चांदन थाना, पुअनि दशरथ राय को सूईया थाना, पुअनि सुधीर कुमार को धोरैया थाना, बेलहर थाना के पुअनि रामाशंकर सिंह को बौंसी थाना, सुईया थाना के अनि रामजन्म कुमार को पुलिस केंद्र बांका, सूईया थाना के पुअनि विपिन कुमार यादव को पुलिस केंद्र बांका भेजा गया है। 

अनुसंधान इकाई में कार्य करने की जिम्मेदारी

वहीं, पुलिस केंद्र बांका से पुअनि नसीम खां को बांका थाना जबकि प्रशिक्षण कार्यालय बांका के सअनि अरूण कुमार सिंह को धनकुंड थाना में तबादला किया है।

इसमें कई पुलिस पदाधिकारियों को अनुसंधान इकाई में कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है। एसपी ने कहा कि जिला में विधि व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए उक्त पुलिस पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें-

जीत चाहिए तो एक निश्चय और एक नीतीश...' पटना में लगे पोस्टर्स, INDIA की बैठक से पहले PM कैंडिडेट को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

यह भी पढ़ें- तीन हजार रुपये के लिए किया नाबालिग का अपहरण, लड़का गाजियाबाद से बरामद; आरोपी गिरफ्तार