विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Banka Voting @ 5 PM: बांका में 72, धोरैया में 71, कटोरिया में 69, बेलहर में 69, अमरपुर में 64 प्रतिशत पड़े वोट

By Animesh Prakash Edited By: Alok Shahi
Published: Tue, 11 Nov 2025 07:46 AM (IST)Updated: Tue, 11 Nov 2025 06:00 PM (IST)

Bihar Chunav phase 2 Voting News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में आज मंगलवार, 11 नवंबर को जिला ...और पढ़ें

Bihar vidhan sabha chunav 2025 News Updates: बांका में मतदान के लिए महिला मतदाताओं में भारी उत्साह दिखा।

Bihar vidhan sabha chunav 2025 News Updates: बांका में मतदान के लिए महिला मतदाताओं में भारी उत्साह दिखा।

HighLights

  1. Bihar Assembly Election 2025 news : सभी पांच विधानसभा सीटों के लिए आज डाले जा रहे वोट, सभी बूथों की होगी लाइव वेबकास्टिंग

  2. Bihar Election 2025: 15 स्थानों पर चुनाव को लेकर सील किये गये बार्डर

  3. Bihar Vidhan Sabha Chunav latest News: 58 उम्मीदवारों के आज होंगे भाग्य के फैसले

  4. Bihar vidhan sabha chunav 2025 News Updates: 25 पिंक बूथों की कमान महिला मतदान कर्मियों को दी गई

  5. Bihar Election 2025 updates: 5 मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदान कर्मियों की गई तैनाती

संवाद सूत्र, बांका। Bihar Vidhan Sabha Chunav Phase 2 Polls latest News जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक बांका जिले में शाम पांच बजे तक 68 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां दिन के तीन बजे तक बांका में 63 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट डाले हैं। एक बजे तक 50 प्रतिशत मतदान हुआ है। 11 बजे तक 32.91 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इससे पहले सुबह 9 बजे तक बांका में 15 प्रतिशत मतदान हुआ है। बांका जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में बांका, कटोरिया, बेलहर, धोरैया और अमरपुर विधानसभा में मतदान शुरू हो गया है। कुल 58 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 14 लाख से अधिक मतदाता 1855 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नक्सल प्रभावित बेलहर और कटोरिया में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक, जबकि अन्य क्षेत्रों में शाम 6 बजे तक मतदान होगा। बांका में भाजपा के रामनारायण मंडल और राजद के संजय कुमार, अमरपुर में जदयू के जयंत राज और कांग्रेस के जितेंद्र सिंह, धोरैया में जदयू के मनीष कुमार और राजद के त्रिभुवन दास, कटोरिया में भाजपा के पूरनलाल टुडू और राजद की स्वीटी सीमा हेंब्रम, वहीं बेलहर में जदयू के मनोज यादव और राजद के चाणक्य प्रकाश रंजन के बीच सीधा मुकाबला है।

माओवाद प्रभावित 261 बूथों पर पांच बजे तक वोटिंग

बांका जिला के माओवाद प्रभावित बेलहर और कटोरिया विधानसभा क्षेत्र में 261 बूथों पर सुबह 7:00 से आज शाम 5:00 बजे तक वोटिंग होगी। इन सभी बूथों पर केंद्रीय सुरक्षा बल की टीम लगी हुई है। एसपी ने कहा कि बेलहर के तीन प्रखंड बेलहर, चाँदन और फुल्लीडुमर  और कटोरिया के दो प्रखंड कटोरिया और बोसी में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है ।अभी तक कहीं से कोई और प्रिया घटना सूचना नहीं है। 162-कटोरिया (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मतदान केन्द्र संख्या 1 से 13, 50, 51, 56, 57, 72, 73, 110, 111, 114 से 118, 125 से 127, 138, 142, 148 से 149, 155 से 169, 247, 248, 255 से 256, 269, 270, 275, 277 से 303 तथा 305 से 331 (कुल 121 मतदान केन्द्र) पर मतदान का समय प्रातः 7:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक रहेगा। वहीं, शेष मतदान केन्द्रों पर प्रातः 7:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा।

इसी प्रकार 163-बेलहर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मतदान केन्द्र संख्या 1 से 27, 65 से 79, 89 से 96, 122 से 139, 148 से 151, 201 से 203, 211 से 214, 222, 243 से 247, 249, 253 से 256, 259 से 276, 286, 287, 289, 290, 308, 309, 317 से 333, 338, 342, 343, 366, 379, 380, 383 से 385 (कुल 140 मतदान केन्द्र) पर मतदान का समय प्रातः 7:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। जबकि शेष मतदान केन्द्रों पर प्रातः 7:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक मतदान संपन्न कराया जाएगा।

बांका में 14 लाख से अधिक मतदाता डालेंगे वोट

इधर चुनाव के दौरान बांका विधानसभा क्षेत्र के बाराहाट प्रखंड के पपथरा और धोरिया विधानसभा क्षेत्र के रजौन प्रखंड स्थित औरहरा पंचायत में लोगों ने पंचायत सरकार भवन निर्माण की मांग को लेकर वोट बहिष्कार किया है। सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को मतदान के लिए समझाने में जुटी है। वहीं, नक्सल प्रभावित बेलहर और कटोरिया विधानसभा क्षेत्र के 261 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण मतदान में 10 से 20 मिनट की देरी की सूचना प्राप्त हुई है।

 

डीएम नवदीप शुक्ला ने कहा कि चुनाव में कुल 25 पिंक बूथ बनाये गए हैं, जिसकी कमान महिला मतदान कर्मियों को दी गई है। इसके अलावा कुल पांच मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदान कर्मियों की तैनाती की गई है। चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और सुपर जोनल मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है।

मतदान समाप्त होने के बाद सभी ईवीएम पीबीएस कालेज स्थित वज्रगृह में जमा कर सील कर दी जाएगी। मतगणना के दिन वज्रगृह का सील प्रेक्षक और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने खोला जाएगा। मंगलवार को चुनाव संपन्न कराने के लिए सोमवार को सभी बूथों पर मतदान कर्मी देर रात तक पहुंच गए हैं।

एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने कहा कि जिला की सीमा सील कर दी गई है। चुनाव संपन्न होने के बाद इसे खोला जाएगा। सील हुए बोर्डरों में अंतरराज्यीय व अंतरजिला 15 बार्डर शामिल हैं। चुनाव के दौरान कड़ी चौकसी रखी जा रही है।

शांतिपूर्ण चुनाव कराने का डीएम ने दिया आदेश

विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम नवदीप शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने संयुक्त रूप से डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया। डीएम ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ससमय एवं सुव्यवस्थित रूप से सभी कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया, वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सतर्क बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने वेबकास्टिंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और संबंधित तकनीकी कर्मियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि मतदान दिवस पर प्रत्येक गतिविधि की रियल टाइम निगरानी प्रभावी ढंग से की जा सके।