डायन का आरोप लगा महिला के साथ मारपीट
बांका। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में एक महिला की डायन का आरोप लगा पिटाई कर दी। जख्मी महिला सुषमा देवी शिकायत लेकर थाना पहुंचकर गांव के ही बाजो साह, पालो साह, बिट्टू कुमार, सिनोध साह पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 07:38 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 07:38 PM (IST)
बांका। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में एक महिला की डायन का आरोप लगा पिटाई कर दी। जख्मी महिला सुषमा देवी शिकायत लेकर थाना पहुंचकर गांव के ही बाजो साह, पालो साह, बिट्टू कुमार, सिनोध साह पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। बताया कि बाजो साह अक्सर डायन कहकर प्रताड़ित करते रहते हैं। शनिवार की शाम बाजो साह ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। जिसका विरोध करने पर पिटाई कर दी। जिससे सिर फट गया। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह बीच बचाव किया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें