शहर में खाकी की गुंडागर्दी, बुर्जुग की पिटाई
बांका। मंडल कारा में तैनात सिपाही विकास ¨सह की गुंडागर्दी शुक्रवार को शहर के लोगों ने खूब देखी। सुबह बस पकड़ने जा रहे गया निवासी एक बुर्जुग को बुरी तरह से पीट दिया।
बांका। मंडल कारा में तैनात सिपाही विकास ¨सह की गुंडागर्दी शुक्रवार को शहर के लोगों ने खूब देखी। सुबह बस पकड़ने जा रहे गया निवासी एक बुर्जुग को बुरी तरह से पीट दिया। इस दौरान अखबार विक्रेता सत्यानारायण साह से भी बदसलूकी की। उनकी साइकिल से सभी अखबार को सड़क पर फेंक दिया। वर्दी वाले की गुंडागर्दी देख हर कोई हतप्रभ रह गए। जानकारी के अनुसार हिसुआ निवासी श्रीप्रसाद चौधरी रांची से आने वाली बस से उतरकर अमरपुर जाने के लिए दूसरी बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान वहां आकर रुकी एक स्कूल बस पर वे भूल से चढ़ गये। पता चलने पर बस से उतर गए। इतने में ही वहां खड़े सिपाही विकास ¨सह ने उनकी बेरहरमी से पिटाई करते हुए सिर को सड़क पर रख जूते से कुचल दिया। मारपीट की इस घटना पर स्थानीय लोग जमा होकर जेल गेट पर हंगामा करने लगे। बताया जाता है कि मनबढ़ू सिपाही पहले भी इस तरह की कई घटना को अंजाम दे चुका है। एक सप्ताह पूर्व बांका जंक्शन पर एक संवेदक के साथ उसने मारपीट की थी। स्टेशन प्रबंधक ने मामले की लिखित जानकारी मांगी तो जंक्शन से परिवार सहित फरार हो गया था। शुक्रवार को स्थानीय लोगों के हंगामे पर जेल अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया। भीड़ ने सिपाही से वहीं माफी मंगवाई। तब मामला शांत हुआ।