ऑटो में दिया शिशु को जन्म
हवाई अड्डा के पास महिला ने ऑटो में दिया बच्चे को जन्म दिया। महिला शरिता देवी नगर थाना क्षेत्र के लकड़ी कोयला गांव निवासी मुकेश यादव की पत्नी है। जानकारी के अनुसार शरिता को लेवर पेन होने के बाद परिजन उसे ऑटे से सदर अस्पाताल ला रहे थे। रास्ते में महिला को काफी दर्द होने लगा। जिसके बाद आशा वीणा देवी ने सूझ बूझ दिखाते हुए नार्मल प्रसव करा दी। जहां जच्चा और बच्चा दोनों ठीक है। इसके बाद दोनों को सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा दोनों का चेकअप किया गया। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि दोनों ठीक है। समय पुरा हो जाने के कारण रास्ते में प्रसव हो गया। इसमें चिता की कोई बात नहीं है।
बांका। सादपुर हवाई अड्डा के पास एक गर्भवती ने ऑटो में शिशु को जन्म दिया है। सरिता देवी थाना क्षेत्र के लकड़ीकोला गांव निवासी मुकेश यादव की पत्नी है। जानकारी के अनुसार सरिता को प्रसव वेदना पर परिजन ऑटो से सदर अस्पताल ला रहे थे। रास्ते में महिला को काफी दर्द होने लगा। जिसके बाद आशा वीणा देवी ने सूझबूझ दिखाते हुए नार्मल प्रसव कराया। इसके बाद दोनों को सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने दोनों का चेकअप किया और दोनों की स्थिति ठीक को बताया।