शंभूगंज में तीन दर्जन ईवीएम में मिली गड़बड़ी
संवाद सूत्र शंभूगंज ( बांका ) फोटो - लोस चुनाव के दूसरे चरण का मतदान गुरूवार को कडी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया ा प्रखंड क्षेत्र में बनाए गए कूल 136 मतदान केन्द्रों पर सुवह सात बजे से वोट डालने का काम शुरू हुआ ा जिसमें तीन दर्जन से अधिक केन्द्रों पर ईवीएम मशीन में गडबडी की शिकायत मिलना शुरू हो गया ा कई केन्द्रों पर ईवीएम मशीन बदले गए ा जिससे एक घंटे विलंव से वोट डालने का काम शुरू हुआ ा इन केन्द्रों पर ईवीएम मशीन गडबडी की मिली शिकायत - आदर्श मतदान केन्द्र वंशीपुर का केन्द्र संख्या 6 बाजार चटमा के केन्द्र संख्या 5 गिधौडा के केन्द्र संख्या 14 प्रतापपुर के केन्द्र संख्या 74 बेलारी के केन्द्र संख्या 77 7
बांका। प्रखंड क्षेत्र में बनाए गए कुल 136 मतदान केन्द्रों पर तीन दर्जन से अधिक केन्द्रों पर ईवीएम मशीन में गड़बडी़ की शिकायत मिली। कई केन्द्रों पर ईवीएम मशीन बदले गए। जिससे एक घंटे देर से वोट डालने का काम शुरू हुआ।
आदर्श मतदान केन्द्र वंशीपुर का केन्द्र संख्या छह , बाजार चटमा के केन्द्र संख्या पांच , गिधौडा़ के केन्द्र संख्या 14 , प्रतापपुर के केन्द्र संख्या 74 , बेलारी के केन्द्र संख्या 77, 78, पकरीया के केन्द्र संख्या 89, 90, 91 गढी मोहनपुर के 99, वैदपुर के केन्द्र संख्या 105, करंजा के केन्द्र संख्या 132 सहित अन्य केंद्रों पर ईवीएम में गडबड़ी से मतदान विलंव से प्रारंभ हुआ। इसमें से सबसे अधिक गिधौड़ा गांव में ढाई घंटे विलंब से मतदान प्रारंभ हुआ। इसके अलावा गुलनी कुशाहा , खजूरी , मंझगांय गांव के मतदान केन्द्र पर वर्चस्व को लेकर दो गुटों में झड़प भी हुआ। वहीं मध्य विद्यालय शंभूगंज में प्रथम बार मतदान देने के बाद नेहा कुमारी , स्नेहा कुमारी , रीया कुमारी , चंदा कुमारी , राजेश , निकेश सहित अन्य ने बताया कि काफी सुखद अनुभूति मिल रही है। प्रखंड के सबसे बुजुर्ग 95 वर्ष की मतदाता रासबिहारी सेन गुप्ता ऊर्फ कविराज जी अपने बेटे के कंधों का सहारा लिए वोट डालने पहुंच गए।
====
पर्दानशीं महिलाएं रही सक्रिय
अल्पसंख्यक बहुल मतदान केंद्र बेलारी , चूटिया , महथूडीह , जोगनी , कसबा इत्यादि जगहों पर कुल 19 पर्दानशीं महिलाओं को लगाया गया था।