किसी ने दिया दर्द, कई हमदर्द भी बने
बांका संसदीय क्षेत्र में पांच बजे तक 54 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे अधिक शहरी क्षेत्र के बांका विधान सभा में 61 प्रतिशत हुआ है। जबकि सबसे कम कटोरिया में हुआ है। संध्या पांच बजे तक 41 प्रतिशत मतदान हुआ है। इधर तीन दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों पर ईवीएम में गड़बड़ी के कारण कुछ देर तक मतदान बाधित रहा। अमरपुर बूथ संख्या 149 पर सड़क समस्या को लेकर वोट बहिष्कार किया गया है। अमरपुर विधानसभा क्षेत्र रमचुआ के बूथ संख्या 59 एवं 60 पर एक पुलिस जवान के द्वारा एक महिला वोटरों को स्याही लगाने के नाम पर अंगूली पकड़ने पर विरोध हुआ। इससे जवान ने एक युवक की पिटाई कर दी। माहौल गर्म होने पर जवानों ने गोलीबारी की है। वैसे इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एसपी स्वपना जी मिश्राम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। इधर निर्दलीय प्रत्याशी पुतुल कुमारी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। अअअअअअअअअअअअ
बांका। चुनावी महासमर ने हर रंग के किस्से-कहानी ने रूप लिया। नक्सल प्रभावित कटोरिया और बेलहर विधान सभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पुलिस ने कई रणनीति बनाई थी। यह कारगर भी साबित हुई।
छिटपुट घटनाओं के बीच उत्सवी माहौल में मतदाताओं ने वोट डाले। संवेदनशील 11 सौ से अधिक बूथों की सुरक्षा के लिए 45 सौ अर्धसैनिक बल तैनात थे। इस कारण किसी का कुछ नहीं चला। वैसे वृद्ध एवं दिव्यांग वोटरों को बूथों तक लाने में कई पुलिस बलों ने अपनी भूमिका निभाई। वहीं शंभूगंज प्रखंड के रमचुआ स्थित बूथ संख्या 59 और 60 पर सेना के जवानों के कुकृत्य से पुलिस समाज को शर्मसार होना पड़ा। दोनों स्थानों पर पुलिस का अलग-अलग रूप देखकर एक मतदाता ने कहा कि चुनाव में किसी ने दर्द दिया है, तो कोई हमदर्द भी बने।
जिले के बाराहाट प्रखंड के खड़हरा स्थित बूथ संख्या 175 पर बीमार महिला मतदाता चलने में सक्षम नहीं थी। वो बूथ तक जाने में लाचार दिखी। यहां चुनाव ड्यूटी में तैनात एक महिला सिपाही ने उन्हें सहारा दिया और मतदान केंद्र तक पहुंचाया।
नक्सल प्रभावित बेलहर विधान सभा क्षेत्र के बसमत्ता स्थित बूथ संख्या 101 पर भी दिव्यांग महिला वोटर को सेना के जवानों ने सहारा देकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया। इसके अलावा बांका, अमरपुर एवं शंभूगंज के भी कई बूथों पर पुलिस जवान लाचार वोटरों के हमदर्द बने।
इधर अमरपुर विधान सभा क्षेत्र के शंभूगंज प्रखंड के रमचुआ बूथ केन्द्र संख्या 59 और 60 पर सेना के जवानों का क्रूर चेहरा सामने आया। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक जवान एसएस चंदेल ने महिलाओं को अंगुली में स्याही लगाने के नाम पर हाथ पकड़कर मर्यादा को पार करने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर शराबी जवान ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। इससे नाराज लोगों ने हो-हंगामा कर दिया। जवानों ने भीड़ को शांत करने के लिए गोलीबारी भी की। इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बाद में एसपी स्वपना जी मेश्राम ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद निर्दलीय उम्मीदवार पुतुल कुमारी ने भी लोगों से मिलकर घटना की जानकारी प्राप्त की।