मुकेश और स्वर्गेश को शिक्षा गौरव अवार्ड
बांका। नई दिल्ली के डिप्टी स्पीकर हॉल में शुक्रवार को आयोजित एक समारोह में बांका के द
बांका। नई दिल्ली के डिप्टी स्पीकर हॉल में शुक्रवार को आयोजित एक समारोह में बांका के दो शिक्षकों को भारत शिक्षा गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान डॉ. मुकेश कुमार और डॉ. स्वर्गेश कुमार को अर्थशास्त्र में योगदान के लिए दिया गया है। डॉ. स्वर्गेश उच्च विद्यालय डोमोकुमारपुर में पुस्तकालय अध्यक्ष हैं और डॉ. मुकेश प्रोन्नत मध्य विद्यालय खिजुरिया के शिक्षक। मुकेश चांदन के ही धबोना भेलवा के रहने वाले हैं। पूर्व राज्यपाल केएम सेठ ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया है। बौद्धिक उपलब्धियों से राष्ट्रीय विकास के विषय पर इस मौके पर वक्ताओं का संबोधन भी हुआ। दोनों ने अर्थशास्त्र के विषयों पर शोध किया है। सम्मान पर डॉ. राकेश कुमार, सीआरसीसी प्रमोद कुमार, अब्दुल मन्नान, संतोष कुमार ¨सह, डॉ. मतिकांत ¨सह, पूर्व जिला पार्षद मिठन यादव, प्रकाश कुमार, भोला यादव, हेमलाल सोरेन, मनोज यादव आदि ने खुशी जताते हुए दोनों को बधाई दी है।