फुलवरिया में पति से विवाद होने पर महिला ने की खुदकशी
बांका। धनकुंड थाना के फुलवरिया गांव की निभा देवी ने रविवार को पति ¨सटू ¨सह से विवाद होने के कारण फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर एसडीपीओ एसके दास ने घटना स्थल पर पहुंचे और मृतका की बड़ी बच्ची पूनम कुमारी एवं उसकी गोतनी आशा देवी से भी पूछताछ की।
बांका। धनकुंड थाना के फुलवरिया गांव की निभा देवी ने रविवार को पति ¨सटू ¨सह से विवाद होने के कारण फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर एसडीपीओ एसके दास ने घटना स्थल पर पहुंचे और मृतका की बड़ी बच्ची पूनम कुमारी एवं उसकी गोतनी आशा देवी से भी पूछताछ की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है।
निभा देवी का पति मजदूरी के लिए घर से बाहर था। इसी क्रम में निभा ने बच्चों को खेलने के लिए भेज दिया। इसके बाद वह अपने कमरे में बंद हो गई और गले में फंदा लगाकर छत के हुक से लटक गई। जब निभा की बड़ी बेटी पूनम कुमारी घर आई तो उसने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई। किसी तरह की आवाज घर से नहीं आने पर उसने अंदर दरवाजे से झांका तो उसकी मां फंदे से झूल रही थी। बाद में चाची आशा देवी को इसकी जानकारी मिलने पर मृतका के पति को काम से बुलाया गया। पति ने दरवाजे को तोड़कर फंदे से झूल रही पत्नी को नीचे उतारकर इलाज के लिए नवादा बाजार ले गया। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। निभा के पिता नननपैर गांव निवासी नवीन ¨सह ने बताया कि शादी दस वर्ष पूर्व हुई थी। उसे दो पुत्री और एक पुत्र है।