किसानों को मुफ्त मिले खाद-बीज और ¨सचाई
बांका। मंझली मटिहानी यज्ञस्थल पर रविवार को अखिल भारतीय किसान एकता सभा राज्य इकाई ने किसा
बांका। मंझली मटिहानी यज्ञस्थल पर रविवार को अखिल भारतीय किसान एकता सभा राज्य इकाई ने किसान सम्मेलन आयोजित किया। जिसका नेतृत्व आचार्य जगदेव महाराज तथा मंच संचालन अशोक पंडित ने किया। सम्मेलन में संघ के आचार्य कृष्ण परासर महाराज, ¨हदू विश्वविद्यालय बनारस के आचार्य बिजेंद्र पांडेय मुख्य रूप से शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा समय में किसानों की स्थिति दयनीय है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जयघोष जय जवान जय किसान के नारे को साकार करने के लिए किसानों को मुफ्त बीज, खाद, बो¨रग,बिजली मुहैया कराएं। ताकि राज्य के किसान इससे लाभान्वित होकर समृद्ध एवं विकासशील बन सके। मौके पर राजेंद्र यादव, परमानंद पासवान, जवाहर पंडित, चंदेश्वरी यादव, शिवन यादव, निरंजन यादव, अर्जुन पंडित, मृत्युंजय पंडित आदि उपस्थित थे।