Move to Jagran APP

सूफी गायक विनोद ने लूटी मंदार की महफिल

बांका। मंदार महोत्सव के दूसरे दिन भी मुख्य मंच पर दिन भर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर जार

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 09:15 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 09:15 PM (IST)
सूफी गायक विनोद ने लूटी मंदार की महफिल
सूफी गायक विनोद ने लूटी मंदार की महफिल

बांका। मंदार महोत्सव के दूसरे दिन भी मुख्य मंच पर दिन भर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर जारी रहा। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे कलाकारों ने अपना जलवा बिखेरा। बॉलीवुड के मशहूर सूफी गायक विनोद ग्वार ने मंदार महोत्सव के दूसरे दिन अपने सूफी गायकी से दर्शकों को मदमस्त कर दिया। दमा दम मस्त कलंदर के गीत से अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। इसके बाद मेरा पिया घर आया ओ रामजी और अल्लाह हू अल्लाह हू जैसे गीत से सांस्कृतिक माहौल सूफियाना हो गया। सूफी गायक विनोद ग्वार ने मंदार महोत्सव की मुक्त कंठ से की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पहली बार मंदार की धरती पर आना हुआ। सचमुच यह स्थान हृदय को छू लेने वाला है। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों विनोद ग्वार को मंदार स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मुम्बई से आए गायक शिबू कुमार ने किशोर के मुसाफिर हूं यारों और छूकर मेरे मन को किया तूने क्या इशारा गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायिका रितुश्री ने दिल में तुम कैसे चाहूं। इसके पहले इस मंच पर आदर्श बालिका अमरपुर की नेहा एवं टीम ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद संस्कार पब्लिक स्कूल ने योगा कराया। मंच पर अंजल कश्यप, तान्या एवं सहेली, सूरज कुमार, लक्ष्मी, सृष्टि प्रिया, खुशबू एवं सहेली, सागोरिका सरकार, भारती एवं सहेली, विक्की कुमार, मोनी एवं सहेली, रितुराज, रिया एवं सहेली, हिमांशु शेखर, सायना एवं सहेली, सुप्रिया श्री, वैष्णवी एवं सांभवी आदि ने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.