Move to Jagran APP

भाजपा ने मनोज व मृणाल का बढ़ाया कद

बांका। भाजपा ने अपने दो युवा नेता का संगठन में कद बढ़ाते हुए राष्ट्रीय परिषद सदस्य बनाया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Jan 2019 10:21 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jan 2019 10:21 PM (IST)
भाजपा ने मनोज व मृणाल का बढ़ाया कद
भाजपा ने मनोज व मृणाल का बढ़ाया कद

बांका। भाजपा ने अपने दो युवा नेता का संगठन में कद बढ़ाते हुए राष्ट्रीय परिषद सदस्य बनाया है। बेलहर विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी रहे मनोज यादव और अमरपुर विधानसभा से प्रत्याशी रहे डॉ. मृणाल शेखर को पार्टी का राष्ट्रीय परिषद सदस्य बनाया है। दोनों पहली बार राष्ट्रीय परिषद के सदस्य बने हैं। अब वे राष्ट्रीय कार्यसमिति निर्माण के साथ इसकी बैठकों में भी जिला का प्रतिनिधत्व करेंगे। दोनों युवा नेता के मनोनयन की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष विकास ¨सह ने कहा कि बांका को पहले प्रदेश संगठन में भी उपाध्यक्ष का बड़ा पद हासिल हो चुका है। अब राष्ट्रीय परिषद में भी हिस्सेदारी से जिला संगठन की पूछ बढ़ी है। उन्होंने इसकी घोषणा पर मनोज यादव के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच उन्हें फूल माला पहना कर स्वागत किया। उपाध्यक्ष दिगंबर यादव, महामंत्री रौशन पासवान, मंत्री विकास यादव, भगवती ¨सह, दीपक ¨सह, शिवनारायण झा, चंदन कुमार ने भी उनके मनोनयन पर खुशी जताई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.