सबलपुर अस्पताल का चापाकल चोरों के निशाने पर
बांका। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र सबलपुर में चहारदीवारी नहीं रहने से अस्पताल की सुरक्षा
बांका। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र सबलपुर में चहारदीवारी नहीं रहने से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे हैं। महज कुछ घंटों के लिए खुलने वाले अस्पताल के बाद स्वास्थकर्मियों के जाने के बाद अस्पताल परिसर वीरान सा हो जाता है। यहां लोगों के पीने के लिए लगा चापाकल कई बार चोरी का शिकार हो चुका है। लंबे समय तक बीते वर्षो में चोरी चले जाने के बाद चापाकल के अभाव में पीने के पानी की समस्या को लेकर करीबन एक साल पूर्व पंचायत के मुखिया संतोष कुमार ¨सह ने अपने कोष से यहां चापाकल लगवाया। लेकिन चोरों को यह भी रास न आया। इस बीच एक एक कर तीन बार चापाकल के हेड की चोरी कर ली गई। इस बाबत मुखिया ने बताया कि बो¨रग के हेड की चोरी न हो इसके लिए लोहे की बेड़ी लगाकर हेड को जाम करा दिया था। लेकिन चोर वो भी काटकर ले भागा। थानाध्यक्ष विमल कुमार के मुताबिक इस तरह की किसी घटना की लिखित जानकारी थाना को नहीं दी गई है। जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।