Move to Jagran APP

याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय

बांका। पथड्डा के मतदान केंद्र संख्या 127, 128 एवं लौढि़या गांव स्थित मतदान केंद्र संख्या 131 पर

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 07:33 PM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 07:33 PM (IST)
याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय
याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय

बांका। पथड्डा के मतदान केंद्र संख्या 127, 128 एवं लौढि़या गांव स्थित मतदान केंद्र संख्या 131 पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मार्गदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन को समारोह पूर्वक मनाया। समारोह की अध्यक्षता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अनुजानंद अनुज ने की। जबकि मुख्य अतिथि जिला मंत्री सोनू ¨सह ,पूर्व मंडल अध्यक्ष अनंत राम यादव आदि उपस्थित थे। विधान सभा प्रभारी ने मौके पर कहा कि पंडित उपाध्याय अंत्योदय की भावना से काम करते थे। समाज के उपेक्षित एवं वंचित व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने को बेचैन थे। पीएम मोदी वही काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में अनंतराम यादव ने कहा कि देश को अभी मोदी की ही जरूरत है। कार्यक्रम में अशोक यादव, सौरभ झा, रघु पासवान, विकास ¨सह, मिहिर लाल यादव आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.