बाइक से गिरकर पूर्व पार्षद के बहन की मौत
बांका। सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को बांका सदर
बांका। सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को बांका सदर अस्पताल में कराया गया है। घटना कटोरिया-देवघर मुख्य सड़क मार्ग देवासी मोड़ के पास सोमवार की रात हुई थी।
बांका थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी पूर्व वार्ड सदस्य विष्णु चक्रवर्ती अपनी बहन सुमन चक्रवर्ती को बाइक से देवघर जिले के जसीडीह रेलवे स्टेशन मौर्या एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ाने जा रहे थे। इसी क्रम में देवासी मोड़ पर बने ठोकर में बाइक असंतुलित होने से पीछे बैठी सुमन सड़क पर गिर गई। जिससे उसके सर में गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल महिला को इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां से बेहतर इलाज के लिए बांका ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई।
सुमन का ससुराल अमरपुर थाना क्षेत्र के डुमरामा मुहल्ला है। वह अपने पुत्र के साथ रांची में रहती थी। डुमरावा स्थित घर में चोरी होने की सूचना पर वह घर आई थी। सुमन का एक पुत्र बंगलुरु में इंजीनियर है। घटना के बाद महिला का ससुराल डुमरामा व मायके जगतपुर में शोक व्याप्त है।