नियुक्ति के लिए आया मुंगेर का फर्जी सिपाही गिरफ्तार
बांका। स्थानीय पुलिस केंद्र में मंगलवार को नियुक्ति के लिए आया एक फर्जी सिपाही पुलिस के हत्थे
बांका। स्थानीय पुलिस केंद्र में मंगलवार को नियुक्ति के लिए आया एक फर्जी सिपाही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बड़ैल बासा निवासी अमित कुमार के बदले किसी दूसरे ने परीक्षा की सारी प्रक्रिया पूरी की थी।
जांच के क्रम में इस बात की जानकारी विभाग को लग गई थी। बहाली में दौड़ से लेकर लिखित परीक्षा भी अमित के बदले किसी दूसरे ने दिया था। परीक्षा में पास होने के बाद अमित 11 अगस्त को बांका पुलिस केंद्र में नियुक्ति देने के लिए आया था। लेकिन किसी कारणवश उसकी नियुक्ति उस नहीं हो पाई थी । अमित फिर से मंगलवार को पहुंचा था। पुलिस विभाग को इसकी जानकारी होने पर उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। तय समय सीमा के अंदर नियुक्ति के लिए नहीं पहुंचने पर अमित को पहले भी विभाग ने पत्र जारी किया था। लेकिन अमित नहीं पहुंचा। अमित के पिता लखनलाल मंडल को भी इस मामले की जानकारी देर शाम दे दी गई है। अमित के बदले सभी प्रक्रिया पूरी करने वाले व्यक्ति की भी तलाश पुलिस विभाग कर रही है। इस मामले में थानाध्यक्ष महबूब आलम ने अमित के खिलाफ 420 का मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।