फरार अभियुक्तों के घर कुर्की-जब्ती
बांका। पुलिस ने समकालीन अभियान चलाकर डुमरिया गांव के लाल वारंटी गंगवा मांझी को गिरफ्तार कर लिया है।
बांका। पुलिस ने समकालीन अभियान चलाकर डुमरिया गांव के लाल वारंटी गंगवा मांझी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे बुधवार को जेल भेज दिया गया। वहीं लंबे समय से विभिन्न कांडों में फरार चल रहे 13 आरोपितों के घर कुर्की जब्ती की कार्यवाई की गई। जिसमें राजपुर गांव के एक आरोपित घर से एक पीकप सामान जब्त किया गया है। थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि गंगवा मांझी एक मामले का आरोपित था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। मंगलवार की रात्रि समकालीन अभियान चला कर उसे गिरफ्तार किया गया। राजपुर गांव में चार, दमजोर गांव में चार, नक्सल प्रभावित फुलहरा गांव में एक सहित 13 घरों में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की। अभियान में एसआइ बिरेंद्र कुमार, यज्ञनारायण राय, राजकुमार प्रसाद, एएसआई मनोहर ¨सह, मृत्युंजय ¨सह, अभय कुमार वर्मा, उमाकांत मिश्र बीएमपी जवानों के साथ शामिल हुए।