विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Banka News: 7 महीने पहले हुई थी शादी, अब ससुराल से सीधे थाने पहुंची नवविवाहिता; पति पर लगाए गंभीर आरोप

Published: Sun, 28 Jul 2024 04:04 PM (IST)

बांका से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां एक नवविवाहिता ने अपने पति के खिलाफ थाने में केस दर्ज ...और पढ़ें

बांका में पति की शिकायत लेकर नवविवाहिता पहुंची थाने (जागरण)
बांका में पति की शिकायत लेकर नवविवाहिता पहुंची थाने (जागरण)

HighLights

  1. बांका में एक नवविवाहिता ने अपने पति की शिकायत दर्ज करवाई
  2. नवविवाहिता ने पति पर दूसरी महिला से चक्कर चलाने का आरोप लगाया
  3. नवविवाहिता ने थाने में आत्महत्या करने तक की धमकी दे डाली है

संवाद सहयोगी, शंभुगंज ( बांका )। Banka News: रविवार को मेहरपुर गांव की विवाहिता अपने पति सहित अन्य ससुराल वालों के खिलाफ फरियाद लेकर थाना पहुंची। पीड़िता जूली देवी ने बताया कि 7 माह पहले मेहरपुर के संपत मंडल से उसकी शादी हुई। ससुराल आते ही दहेज की मांग लेकर प्रताड़ित करने लगा।

पति ने भोजन-पानी बंद कर दिया: पीड़िता

अब स्थिति है कि पिछले एक सप्ताह से भोजन-पानी बंद कर रोज मारपीट करते हैं। शिकायत पर सुबह मायका से मा मंजू देवी और बड़ी बहन किरण देवी आई। इस पर पति संपत भड़क गए और मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने पति पर दूसरी महिला से चक्कर चलने का आरोप लगाया है।

न्याय नहीं मिला तो कर लूंगी आत्महत्या: पीड़िता

पीड़िता ने पुलिस से बताया कि यदि न्याय नहीं मिला है तो आत्महत्या करने पर विवश होंगे। थानाध्यक्ष कुमारी सिया भारती ने मामले की जांच करने की बात कही है।

ये भी पढ़ें

Hajipur News: 'मम्मी जी पेट में दर्द कर रहा है...', सास के सामने प्रेमी संग हो गई फरार; बच्ची भी ले गई साथ

Banka News: ससुराल जाने से मना करने पर पत्नी को मार डाला, छप्पर से लटकाया शव; 10 साल पहले हुई थी शादी