पति और सौतन पर लगाया मारपीट का आरोप
जमुई। फतेहपुर गांव में बुधवार को पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़िता पिकी देवी ने पति उमेश मंडल एवं सौतन पर मारपीट कर घायल करने का मामला दर्ज कराया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Feb 2020 05:03 PM (IST)Updated: Wed, 19 Feb 2020 05:03 PM (IST)
जमुई। फतेहपुर गांव में बुधवार को पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़िता पिकी देवी ने पति उमेश मंडल एवं सौतन पर मारपीट कर घायल करने का मामला दर्ज कराया है। पिकी ने कहा कि पहली पत्नी की मौत के बाद उमेश मंडल ने उसके साथ शादी की थी। कुछ दिनों बाद लखीसराय जिला के चानन थाना क्षेत्र अंतर्गत रेटा गोपालपुर गांव में तीसरी शादी कर ली। जिसके बाद उसने जमुई कोर्ट में उमेश के खिलाफ परिवाद दर्ज किया था। कोर्ट के आदेशानुसार पिकी उमेश के घर फतेहपुर गांव में आकर रहने लगी। बुधवार की सुबह पति और सौतन ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस उमेश मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें