बाइक और ऑटो की टक्कर में महिला की मौत
बांका। चांदन पुल पर बाइक और ऑटो की टक्कर में शनिवार की सुबह चंद्रमा देवी (45) की मौत हो गई है। महिला रजौन थाना क्षेत्र के लौ़कया गोपालपुर गांव की निवासी थी।
बांका। चांदन पुल पर बाइक और ऑटो की टक्कर में शनिवार की सुबह चंद्रमा देवी (45) की मौत हो गई है। महिला रजौन थाना क्षेत्र के लौ़कया गोपालपुर गांव की निवासी थी। वह बांका थाना क्षेत्र के बैसा गांव अपने मायका बीमार पिता को देखने भतीजा गौतम साह के साथ बाइक से जा रही थी।
चांदन पुल के पास बांका की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो से बाइक में ठोकर लग गई। जिससे असंतुलित होकर महिला ऑटो के चक्का के नीचे चली गई। जिससे महिला की मौत मौके पर ही हो गई। मौका पाकर ऑटो चालक भागने में सफल रहा। आसपास के लोगों की मदद से महिला को सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच कर महिला को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल परिसर में महिला के स्वजनों की भीड़ जमा गई। महिला का पति शशिभूषण साह बंगाल में रहकर नौकरी करता है। उसका दो बेटा अंगद साह और जनक जी घर पर ही रहता है। घटना को लेकर लोगों ने करीब आधा घंटा तक सड़क जाम कर दिया।
----------
ईंट का बैरियर लगने से पुल की सड़क हुई सकरी
15 दिन पूर्व चांदन पुल का पीलर धंसने के बाद बीच पुल पर आधा रास्ता में ईंट का बैरियर लगा दिया गया है। दोनों छोर पर लोहे का बैरियर भी लगाया गया है। ताकि बड़े वाहन का परिचालन नहीं हो सके। साथ ही पुलिस की भी तैनाती की गई है। इसके बाद भी तेज स्पीड के कारण उक्त घटना घटी।