समस्तीपुर का बाइक सवार कांवरिया जख्मी
बांका। देवघर-सुल्तानगंज सड़क पर बेलहर बस्ती के पास शुक्रवार को 28 वर्षीय बाइक सवार कांवरिया राजकुमार दास गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
बांका। देवघर-सुल्तानगंज सड़क पर बेलहर बस्ती के पास शुक्रवार को 28 वर्षीय बाइक सवार कांवरिया राजकुमार दास गंभीर रूप से जख्मी हो गया। साथियों ने स्थानीय लोगों की मदद उसे से इलाज के लिए सीएससी में भर्ती कराया। सिर में गंभीर चोटें आने के कारण बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है। घायल श्रद्धालु समस्तीपुर के कामेश्वरनगर मुहल्ला निवासी है। वह करीब 40 बाइक के जत्था में श्रद्धालुओं के साथ सुल्तानगंज से जल भरकर देवघर पूजा अर्चना करने जा रहा था। गोरगामा पेट्रोल पंप के पास सभी बाइक सवार एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में स्टंट करते हुए आगे बढ़ रहे थे। तभी घायल का बाइक असंतुलित होकर गिर पड़ा।घटना में पीछे रहे बाइक से उसके सिर में ठोकर लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद कई साथी घायल के साथ इलाज के लिए वापस लौट गए। सीएससी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घायल के सिर में गंभीर चोटें आई थी। जिसके चलते भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।