कागज पर छात्र-छात्राओं ने उकेरी समाज का दंश
बांका। चमन साह विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने समाज के दंश को जब रंग से कागज पर उतारना शुरू किया तो उनकी पीड़ा कागज पर खुलती चली गई।
बांका। चमन साह विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने समाज के दंश को जब रंग से कागज पर उतारना शुरू किया, तो उनकी पीड़ा कागज पर खुलती चली गई। दैनिक जागरण की ओर से आयोजित पेंटिग प्रतियोगिता में चमन साह विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्त समाज और बाल मजदूरी से जीवन पर असर से जुड़ी पेंटिग बनाई।
प्रतियोगिता में कक्षा छह से नवम वर्ग तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। एक घंटे तक चले इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने इस सामाजिक कुरीति को रंग के माध्यम से कैनवास पर उकेरा। समाज की सबसे बड़ी पीड़ा को रंगों के माध्यम से दर्शा कर इन छात्रों ने बताया कि यह किस तरह से समाज को खोखला कर रहा है। रंगों के माध्यम से उनके अंदर के जज्बात कागजों पर बरबस निकल रहे थे। सभी ने एक से बढ़कर एक चित्रकारी कर सामाजिक कुरीति को पन्नों पर रख दिया।
छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए प्राचार्य शैलेंद्र कुमार सिंह एवं उप-प्राचार्य विनय कुमार सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि इस वक्त नशा समाज को बर्बाद कर रहा है। जबकि बाल मजदूरी नन्ही जान की बचपन को लील रहा है। उन्होंने दैनिक जागरण के इस कार्यक्रम की जमकर प्रशंसा की। शुक्रवार को जिले के सभी प्रखंडों में बालिका दिवस पर मानव श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा।