Move to Jagran APP

प्रदीप ने बनाई अमरपुर नगर की जंबो कमेटी

बांका। भाजपा अमरपुर नगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप गांय ने चुनावी साल में अपनी 61 सदस्यीय जंबो कार्यकारिणी की घोषणा शनिवार को कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 09:49 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 06:09 AM (IST)
प्रदीप ने बनाई अमरपुर नगर की जंबो कमेटी
प्रदीप ने बनाई अमरपुर नगर की जंबो कमेटी

बांका। भाजपा अमरपुर नगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप गांय ने चुनावी साल में अपनी 61 सदस्यीय जंबो कार्यकारिणी की घोषणा शनिवार को कर दी है। इसमें दो महामंत्री के अलावा छह-छह उपाध्यक्ष और मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा 45 सदस्यों को कार्यसमिति का सदस्य बनाया है।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि संगठन के लिहाज से यह साल महत्वपूर्ण है। ऐसे में नगर कमेटी सभी वर्ग को शामिल कर हर मतदाता तक संगठन को पहुंचाने का प्रयास किया गया है। इस कमेटी में उपाध्यक्ष विकास भगत, उदय वर्मा, संजय दत्ता, आनंद साह, रेखा मंडल और नयन मंडल को बनाया गया है। जबकि महामंत्री संतोष कनोडिया, गोपाल भगत, गुणाकर साह, शशांक झा, विक्की भगत, कंचन देवी, रजनी कुमारी को बनाया गया है। कोषाध्यक्ष विनीत कुमार साह बने हैं। कार्यसमिति में नीलांबर साह, विपिन कुशवाहा, जयप्रकाश ठाकुर, शेखर मोदी, दिनेश साह, भोला प्रसाद भगत, योगेंद्र भारती, फूलचंद्र दास, त्रिलोकी दास, दिनेश दास, वकील दास, धर्मेंद्र साह, रामदेव भगत आदि को शामिल किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.