सड़क दुघर्टना में कमी पर एसपी सम्मानित
बांका। पिछले साल से सड़क दुर्घटना में कमी आई है। इस कारण बांका एसपी अरविद कुमार गुप्ता को राज्यस्तर पर पटना में आयोजित कार्यक्रम में परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला ने सम्मानित किया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 09:45 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 06:09 AM (IST)
बांका। पिछले साल से सड़क दुर्घटना में कमी आई है। इस कारण बांका एसपी अरविद कुमार गुप्ता को राज्यस्तर पर पटना में आयोजित कार्यक्रम में परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला ने सम्मानित किया है। पुरस्कार लेने एसडीपीओ डीसी श्रीवास्तव पटना गए थे। राज्य में बांका, सहरसा एवं बक्सर जिले का चयन हुआ था। राज्यस्तरीय पर हुई समीक्षा में यह बात सामने आई कि दुर्घटना में 50 प्रतिशत तक कमी बांका में आई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें