मंदार महोत्सव में सम्मानित हुए पशु वैज्ञानिक
बांका। शुक्रवार को मंदार महोत्सव के समापन समारोह में कृषि विज्ञान केंद्र के पशु विज्ञानी डॉ. धर्मेंद्र कुमार को उनके नई तकनीक की खोज पशु चॉकलेट एवं पलास के पत्ती से साइलेज बनाने जैसे कार्यों के लिए जिला प्रशासन ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

केंद्र के प्रधान डॉ. मुनेश्वर प्रसाद ने बताया कि डॉ. धमेंद्र की कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि आज केविको को यह सम्मान मिला है। केविके द्वारा तैयार पशु चॉकलेट राज्य के अन्य केविके के अलावा झारखंड एवं उड़ीसा भी भेजी जाती है। झारखंड से सटे होने के कारण यहां पलास के काफी पेड़ हैं। जिस पत्ते का कोई उपयोग नहीं किया जाता। केविके का तैयार साइलेज पशु काफी अधिक पसंद करते हैं। इससे दूध की मात्रा में 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होती है। वहीं, निकरा प्रोजेक्ट संचालित ग्राम मेढ़ा (कटोरिया) में जल संरक्षण करने का काम किया गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत वर्षा जल संरक्षित कर पशुपालन करने के लिए महिला किसान वंदना कुमारी को भी सम्मानित किया गया है।