महिला गिरफ्तार
बांका। आदिवासी युवक को घर में बंद कर जान मारने की नीयत से पीटने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 08:39 PM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 08:39 PM (IST)
बांका। आदिवासी युवक को घर में बंद कर जान मारने की नीयत से पीटने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले के आरोपित असनाहा गांव की दंपती सलीम अंसारी एवं पत्नी जेनब खातून लंबे दिनों से फरार थे। पुलिसिया दबाव के बाद कुछ दिन पूर्व ही सलीम ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। जेनब फरार थी। आदिवासी गांव बंदरचुवा में बाइक चोरी का विरोध करने पर मारने का मन बनाया था। इसी दौरान दुकान में खरीदारी के लिए पहुंचे युवक को दंपती ने घर में बंद कर मारपीट की। पीड़ित ने बयान में दोनों को नामजद किया था। गुरुवार को मिली गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें