शिक्षाविद का निधन, जताया शोक
बांका। फुल्लीडुमर प्रखंड के तेलिया लौगांय निवासी श्याम प्रसाद सिंह का सोमवार शाम उनका निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे।
बांका। फुल्लीडुमर प्रखंड के तेलिया लौगांय निवासी श्याम प्रसाद सिंह का सोमवार शाम उनका निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे। वे इस इलाके में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से एमए करने वाले पहले छात्र थे। तेलिया-लौगांय उच्च विद्यालय की स्थापना में उनका योगदान था। वे आजीवन इसके अध्यक्ष बने रहे। उनके निधन की खबर पर पूर्व सांसद जनार्दन यादव ने तेलिया पहुंच स्वजनों का ढांढस बंधाया। उन्होंने बताया कि श्याम बाबू उनके परम मित्र थे। उनकी सादगी और ईमानदारी उनके लिए आज भी प्रेरणा का स्त्रोत है। यह उनकी व्यक्तिगत क्षति है। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संयुक्त सचिव नागेश्वर साह ने कहा कि बांका ने एक बड़ा शिक्षाविद खो दिया है। निधन की खबर पर उनके आवास पर देर शाम तक आसपास के लोगों का पहुंचना जारी है।