गले में फंदा डाल महिला की हत्या का प्रयास
बांका। गरीबपुर गांव में दबंगों ने घर में घुसकर एक महिला के गले में रस्सी का फंदा डालकर हत्या का प्रयास किया है।
बांका। गरीबपुर गांव में दबंगों ने घर में घुसकर एक महिला के गले में रस्सी का फंदा डालकर हत्या का प्रयास किया है। इस घटना को लेकर मुन्ना खान की पत्नी गाजला फातिमा ने गांव के ही मु. नंदू, मु. कारू, मु. वकार, मु. सैफ, मु. मोस्बीर, मु. तहमुल हसन के खिलाफ महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें कहा कि घर में खाना पका रही थी। इसी दौरान सभी आरोपित गाली-गलौज करते हुए घर घुस गए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने लगे। जब उसने विरोध किया तो सभी ने मिलकर गले में फंदा डालकर हत्या का प्रयास किया। मौके पर गांव के लोगों के पहुंचने पर सभी आरोपित भाग गए। थानाध्यक्ष कुमार सन्नी ने बताया कि दोनों के बीच भूमि विवाद में मारपीट हुई है। जख्मी के आवेदन पर कार्रवाई की जा रही है।