मासूम को छोड़ विवाहिता प्रेमी संग फरार
बांका। थाना क्षेत्र के एक गांव से विवाहिता अपने पति और मासूम बचे को छोड़ प्रेमी संग फरार हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 06:18 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 06:18 PM (IST)
बांका। थाना क्षेत्र के एक गांव से विवाहिता अपने पति और मासूम बच्चे को छोड़ प्रेमी संग फरार हो गई। वह घर में रखा नकदी एवं लाखों का आभूषण भी साथ लेकर गई है। इसको लेकर पति ने बाथ थाना क्षेत्र के श्यामपुर निवासी प्रदीप कुमार के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया है। बताया कि निरंजन यादव के पुत्र प्रदीप कुमार का अक्सर उसके घर आना जाना लगा रहता था। इसकी चर्चा पत्नी से करने पर रिश्ते में भाई होने की बात कह कर टाल देती थी। पिछले महीने वह रोजी रोजगार के लिए पंजाब चला गया। पत्नी भी घर में मासूम पुत्र को छोड़ प्रदीप के साथ फरार हो गई। थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें