नियोजित शिक्षकों का सदस्यता अभियान 14 से चलेगा
बांका। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल की बैठक जिलाध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई।
बांका। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल की बैठक जिलाध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें कोर्ट के आदेश के बाद भी अप्रशिक्षित शिक्षकों का वेतन बंद, नव प्रशिक्षित शिक्षकों का ग्रेड पे का निर्धारण नहीं सहित अन्य पर चर्चा हुई। साथ ही 14 दिसंबर से अंतिम दिसंबर तक संगठन का सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
महासचिव हीरालाल प्रकाश यादव ने कहा कि अप्रशिक्षित शिक्षकों की सूची मांगी गई है। न कि वेतन बंद करने का कोई आदेश दिया गया है, लेकिन जिले में ऐसे शिक्षकों का वेतन भुगतान बंद कर दिया गया है, जो कोर्ट के आदेश पर बहाल हुए हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है और संघ इसका कड़ा विरोध करता है। साथ ही जिले के किसी भी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने अभी तक नव प्रशिक्षित शिक्षकों का ग्रेड पे का निर्धारण नहीं किया है। बैठक को सचिव रामविलास सिंह, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार, रविद्र कुमार यादव, सुजीत कुमार, बालेश्वर कुमार, सुभाष कुमार सिंहा, मनोज कुमार, सुनील कुमार, भैरव चौधरी, प्रकाश दास, आंसू, राजकुमार दास, मनोरंजन दास, बबलू दास आदि ने भी संबोधित किया। मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि अगले सप्ताह से सदस्यता अभियान चला कर सभी नियोजित शिक्षकों को संगठन से जोड़ा जाएगा।