हैदराबाद की तरह सभी दुष्कर्म पीड़ितों को मिले न्याय
बांका। दुष्कर्म पीड़ितों को हैदराबाद की घटना की तरह ही इंसाफ मिले। इसकी मांग को लेकर शनिवार को मानव सेवा पार्टी ने एक दिवसीय धरना गांधी चौक पर दिया।
बांका। दुष्कर्म पीड़ितों को हैदराबाद की घटना की तरह ही इंसाफ मिले। इसकी मांग को लेकर शनिवार को मानव सेवा पार्टी ने एक दिवसीय धरना गांधी चौक पर दिया।
कार्यक्रम की अगुआई पार्टी जिलाध्यक्ष सुदर्शन कुमार सिंह ने किया। जबकि धरना में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक रविशेखर झा, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मृत्युंजय राय, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक गौरव, महासचिव राजू झा सहित अन्य शामिल हुए। धरना के बाद प्रतिनिधि मंडल ने अपने मांग से संबंधित ज्ञापन डीएम कुंदन कुमार को सौंपा। इससे पहले वक्ताओं ने कहा कि हैदराबाद की घटना के बाद जिस प्रकार से वहां की पुलिस ने कदम उठाया है, उसी प्रकार दुष्कर्म पीड़ितों को सजा मिलने की आवश्यकता है। वक्ताओं ने बक्सर और समस्तीपुर की घटना के आरोपितों को भी मौत की सजा सुनाने की मांग की है। इस मौके पर विक्की सिंह, श्रीकांत सिंह, अमित सिंह, सुमन कुमार, सोनू सिंह मौजूद थे।