भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए दो ने किया नामांकन
बांका। भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए शनिवार को दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।
बांका। भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए शनिवार को दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला चुनाव प्रभारी विनय कुमार सिंह के समक्ष निवर्तमान जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह और पार्टी के नेता दिगंबर यादव ने पर्चा दाखिल दिया है।
चुनाव प्रभारी ने बताया कि जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए दो प्रत्याशी का नामांकन पत्र मिला है। वे यहां के अन्य कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी की भावनाओं से राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव को अवगत कराएंगे। इसके बाद चुनाव प्रभारी और प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जिलाध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले बांका में 19 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। इस मौके पर चुनाव सह प्रभारी कृष्ण मोहन शर्मा, राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. निक्की हेम्ब्रम, पूर्व जिलाध्यक्ष केदार सिंह, अजय दास, रामानंद चौधरी, महेश्वरी यादव, महेश गुप्ता, पूर्व प्रत्याशी मनोज यादव, डॉ. मृणाल शेखर मौजूद थे।