Move to Jagran APP

कृषि मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिग कर किसानों से की बात

बांका। कृषि विज्ञान केंद्र में गुरुवार को कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने वामती पटना कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से बांका के किसानों से बात की।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 08:55 PM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 08:55 PM (IST)
कृषि मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिग कर किसानों से की बात
कृषि मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिग कर किसानों से की बात

बांका। कृषि विज्ञान केंद्र में गुरुवार को कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने वामती पटना कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से बांका के किसानों से बात की। साथ ही उन्होंने किसानों की समस्या पर भी उनसे बात की।

loksabha election banner

उन्होंने किसानों को अपने खेत में रासायनिक खाद का प्रयोग कम करने और वर्मी कंपोस्ट का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को वर्मी कंपोस्ट तैयार करने के लिए प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध करा रही है। खेत में फसल अवशेष जलाने से कई प्रकार का नुकसान होता है। फसल अवशेष जलाने के दौरान काफी मात्रा में धुआं निकलता है। जिससे वायु प्रदूषण होता है। साथ ही खेत की उत्पादकता घटती है। कृषि मंत्री ने किसान अशोक भारती से बात कर खेती से संबंधित जानकारी ली। इस दौरान केवीके में कृषि वैज्ञानिक मुनेश्वर प्रसाद, पशु वैज्ञानिक धर्मेंद्र कुमार, मौसम वैज्ञानिक जुबली साहू सहित किसान, अशोक कुमार यादव, अजीत शर्मा, सलखा हेंब्रम, राज प्रताप भारती, अजीत शर्मा उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.