Move to Jagran APP

भाजपा के 19 मंडल अध्यक्ष का नाम घोषित

बांका। भाजपा ने बुधवार को जिला के सभी मंडल और नगर अध्यक्षों का निर्वाचन कर दिया है। सभी जगह पर निर्विरोध निर्वाचन किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Dec 2019 11:37 PM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 06:15 AM (IST)
भाजपा के 19 मंडल अध्यक्ष का नाम घोषित
भाजपा के 19 मंडल अध्यक्ष का नाम घोषित

बांका। भाजपा ने बुधवार को जिला के सभी मंडल और नगर अध्यक्षों का निर्वाचन कर दिया है। सभी जगह पर निर्विरोध निर्वाचन किया गया है। इसके लिए पिछले महीने ही प्रखंड मुख्यालय में नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई थी। इसके बाद अध्यक्ष की घोषणा प्रदेश स्तर से होने का इंतजार था। प्रदेश चुनाव अधिकारी सुरेश रुंगटा ने बुधवार को सभी 19 मंडल अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है।

loksabha election banner

मंडल अध्यक्ष मनोनयन में जिस तरह अधिकांश पुराने चेहरों पर ही संगठन ने विश्वास जताया। अगले सप्ताह इसकी नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। प्रदेश चुनाव अधिकारी की जारी सूची के मुताबिक बांका नगर में मुकेश कुमार सिंहा, ग्रामीण में पंकज कुमार घोष, बाराहाट से सुभाष साह, रजौन दक्षिणी से प्रभाष केसरी, कटोरिया पूर्वी से विश्वजीत झा, कटोरिया पश्चिमी से आशीष कुमार, बौंसी दक्षिणी से पूरनलाल टुडू, बौंसी उत्तरी से पुरुषोत्तम ठाकुर, अमरपुर नगर से प्रदीप कुमार, अमरपुर पूर्वी से संजीव कुमार सिंह, अमरपुर पश्चिमी से रुबेश कुमार, शंभूगंज पूर्वी से दीपक कुमार चौधरी, शंभूगंज पश्चिम से चंदन कुमार सिंह, धोरैया उत्तरी से धनंजय राय, बेलहर पूर्वी से मनोरंजन कुमार सिंह, बेलहर पश्चिमी से अमरकांत ज्योति, फुल्लीडुमर से संजय तांती, सूईया जयप्रकाश यादव और चांदन के मनीष कुमार शर्मा शामिल हैं। बांका प्रखंड में कोई बदलाव नहीं है। अमरपुर में दो चेहरा बदल गया है। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा से पुतुल कुमारी के समर्थन में गए मंडल अध्यक्ष की जगह पार्टी ने नया अध्यक्ष चुना है। अन्य जगहों पर पुराने अध्यक्ष को ही जिम्मेदारी सौंप दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.