Move to Jagran APP

जाप ने फूंका सीएम नीतीश का पुतला

बांका। जन क्रांति राज भवन मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज एवं आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के विरोध में मंगलवार को जाप कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Nov 2019 08:39 PM (IST)Updated: Tue, 26 Nov 2019 08:39 PM (IST)
जाप ने फूंका सीएम नीतीश का पुतला
जाप ने फूंका सीएम नीतीश का पुतला

बांका। जन क्रांति राज भवन मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज एवं आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के विरोध में मंगलवार को जाप कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया।

loksabha election banner

पार्टी जिलाध्यक्ष रफीक आलम की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने वीर कुंवर सिंह मैदान से लेकर गांधी चौक तक मार्च किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में आमलोग सुरक्षित नहीं है। अपने हक के लिए आवाज बुलंद करने पर सरकार ने निहत्थे कार्यकर्ताओं पर लाठी चलवाई। इससे साफ पता चला रहा है कि बिहार में लोकतंत्र समाप्त हो गया है। हत्या और लूट आम बात हो गई है। दिन में लोगों की हत्याएं हो रही है। जबकि महिलाएं भी अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहीं हैं। सरकारी कार्यालय में लूट मची हुई है। योजना का लाभ लेने के लिए चढ़ावा जरूरी हो गया है। इस मौके पर प्रदेश सचिव क्रांति यादव, पार्टी नेता रामसेवक यादव, बिनोद यादव, नीरज कुमार यादव, हैदर अली, चंदन कुमार, वसीम अकरम मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.