Move to Jagran APP

युवक की मौत से बिसनपुर में मातमी सन्नाटा

बांका। थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी अनिल यादव ने पारिवारिक कलह में गुरुवार को खुदकशी कर ली।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 06:59 PM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 06:59 PM (IST)
युवक की मौत से बिसनपुर में मातमी सन्नाटा
युवक की मौत से बिसनपुर में मातमी सन्नाटा

बांका। थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी अनिल यादव ने पारिवारिक कलह में गुरुवार को खुदकशी कर ली। घटना के बाद से मृतक के घर में मातमी माहौल है।

prime article banner

अनिल ने दूसरी शादी की थी। कुछ साल पहले पहली पत्नी ममता देवी का निधन हो चुका है। उसकी बेटी गूंजा कुमारी अपने नाना घर में रहती है। जबकि दूसरी पत्नी बबीता देवी बिशनपुर में ही पति के घर में रहती थी। जिसमें एक तीन वर्षीय पुत्र कुश कुमार है। अनिल दुमका में नौकरी करता था। वह तीन दिन पहले घर आया था। गुरुवार सुबह पत्नी का उससे विवाद हुआ। दोपहर के बाद घर के लोग बहियार धान कटवाने के लिए चले गए थे। तभी बच्चों ने देखा कि अनिल फांसी से लटका हुआ है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। इधर, पुलिस ने पत्नी बबीता देवी से इस मामले में पूछताछ की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.