हसनपुर में भूमि विवाद में मारपीट, आठ जख्मी
बांका। थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर मारपीट में दोनों पक्षों के आठ लोग जख्मी हो गए।
बांका। थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर मारपीट में दोनों पक्षों के आठ लोग जख्मी हो गए। जख्मी बीबी पैरिया, मु. फिरोज, बीबी आसमीन, बीबी खुश्बू, मु. हलीम तथा द्वितीय पक्ष के मु. वाजिद, मु. फिरोज व बीबी कलसुम का उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया।
जख्मी बीबी पैरिया ने बताया कि गांव के ही शोहराब से एक कठ्ठा जमीन केवाला लेकर उसी में मकान बनाकर रह रही है। मु. वाजिद अपने परिवार के अन्य सदस्य के साथ आकर गाली-गलौज करते हुए घर से निकलने को कहा। जिसका विरोध करने पर लाठी डंडा से मारकर जख्मी कर दिया। जब पड़ोसी उसे बचाने आए तो उसके साथ भी मारपीट की। वहीं, मु. वाजिद ने बताया कि उक्त जमीन को वह मु. शोहराब से खरीदा है। अवैध तरीके से बीबी पैरिया ने उसपर कब्जा कर रखा है। घटना को लेकर थाना में दोनों पक्षों ने आवेदन दिया गया है। थानाध्यक्ष कुमार सन्नी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।