मिट्टी लाने के लिए गई महिला पर गिरा धसना
बांका। ढकवा गांव में मिट्टी लाने गई जयनारायण राय की 28 वर्षीय पत्नी अनीता देवी पर धसना गिर गया इससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बांका। ढकवा गांव में मिट्टी लाने गई जयनारायण राय की 28 वर्षीय पत्नी अनीता देवी पर धसना गिर गया, इससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अनीता देवी मंगलवार को करीब तीन बजे गांव की कुछ महिलाओं के साथ मिट्टी लाने गई थी। इसी दौरान उस पर धसना गिर गया। जिससे वह मिट्टी में दब गई। उसके साथ गई अन्य महिलाओं ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वे लोग उसे बाहर नहीं निकाल सकीं। महिलाओं ने गांव के लोगों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने उसे काफी मशक्कत के बाद मिट्टी हटा कर बाहर निकाला। इस दौरान वह करीब एक घंटे तक वह मिट्टी में दबी रही। बाहर निकालने पर परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया।