Move to Jagran APP

रालोसपा नेता व हेाटल संचालक दिन भर रहे पुलिस की गिरफ्त में

बांका। विधानसभा उपचुनाव में कमजोर वर्ग के मतदाताओं को हथियार से लैश होकर घूम घूमकर डराने और मतदान करने पर जान से मार देने की शिकायत अनुसूचित जनजाति कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष पीएल मुर्मू ने मुख्य चुनाव आयुक्त और मुख्य चुनाव पदाधिकारी से की थी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 11:00 PM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 06:23 AM (IST)
रालोसपा नेता व हेाटल संचालक दिन भर रहे पुलिस की गिरफ्त में
रालोसपा नेता व हेाटल संचालक दिन भर रहे पुलिस की गिरफ्त में

बांका। विधानसभा उपचुनाव में कमजोर वर्ग के मतदाताओं को हथियार से लैश होकर घूम घूमकर डराने और मतदान करने पर जान से मार देने की शिकायत अनुसूचित जनजाति कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष पीएल मुर्मू ने मुख्य चुनाव आयुक्त और मुख्य चुनाव पदाधिकारी से की थी।

loksabha election banner

इस मामले में बेलहर पूर्वी जिप सदस्य पति बेलडीहा गांव निवासी व रालोसपा के प्रदेश नेता तनुज सिंह, खेसर के होटल संचालक मनोज सिंह एवं चांदन के पूर्व प्रमुख पलटन यादव को आरोपित बनाया गया। चुनाव आयोग के आदेश पर तीनों की गिरफ्तारी का निर्देश जारी किया गया था। पुलिस की हरकत पर रालोसपा नेता तनुजा सिंह सोमवार सुबह होते ही थाना पहुंच गए। मतदान समाप्ति तक वहीं रहे। जिससे ग्रामीणों सहित उनके समर्थकों में आक्रोश व्याप्त हो गया। खेसर निवासी होटल संचालक को पुलिस ने मतदान शुरू होने से समाप्ति तक हिरासत में ही रखा। जबकि पूर्व प्रमुख पलटन यादव गिरफ्तारी के भय से भूमिगत हो गए। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि निरोधात्मक कार्रवाई के तहत हिरासत में लिए गए थे। जिसे मतदान समाप्ति बाद छोड़ दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.