पीबीएस में देर रात तक जमा होता रहा ईवीएम
बांका। शाम चार बजे से ही पीबीएस कॉलेज एक बार फिर गुलजार हो उठा।
बांका। शाम चार बजे से ही पीबीएस कॉलेज एक बार फिर गुलजार हो उठा। खुद बेलहर के निर्वाची पदाधिकारी सह डीडीसी रवि प्रकाश, कोषागार पदाधिकारी नवल किशोर यादव सहित अन्य अधिकारी ईवीएम जमा लेने क के लिए काउंटर पर तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हैं।
कर्मियों का पहुंचना शुरू हो गया है। शाम पांच बजे से यहां ईवीएम का आना शुरू हो गया। सबसे पहले बांका थाना क्षेत्र के गोड़ा और अमरपुर थाना क्षेत्र के केंदुआर तथा आसपास के बूथों का बक्सा आना शुरू हुआ। छह बजे तक पीबीएस कॉलेज की सामने वाली सड़क वाहनों से जाम हो गई। रात दस बजे तक भी सभी बूथ का ईवीएम नहीं जमा हो पाया। बड़ी संख्या में मतदान कर्मी खुले मैदान में बैठक कर बूथ के कागजात को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। रात 12 बजे भी पीबीएस कॉलेज गुलजार है। नक्सली इलाके में अधिकांश बूथ के कारण कर्मी बांका पहुंचने और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर राहत की सांस ले रहे हैं। काउंटर पर मौजूद कर्मियों ने बताया चांदन इलाके का अधिकांश ईवीएम रात दस बजे तक आया है। उनकी कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। सभी ईवीएम जमा होने में रात दो से सुबह चार तक बज सकता है।
-----------------
ईवीएम जमा होने के साथ ही इसकी गिनती की तैयारी भी तेज हो गई है। 24 अक्टूबर की सुबह आठ बजे से मतों की गिनती का काम होगा। इसके लिए 14 टेबल लगाया जा रहा है। मतगणना अभिकर्ता बनाने का काम मंगलवार से शुरू हो जाएगा। मतगणना से जुड़े कर्मियों ने बताया कि बेलहर में बूथ की संख्या अधिक रहने के कारण गिनती में देरी होगी। पहले एक दो राउंड में आधा घंटा तक समय लगेगा। इसके बाद मतगणना गति पकड़ लेगा। दोपहर 12 बजे तक स्थिति साफ हो जाएगी। दो बजे से पहले तक परिणाम आ जाएगा।