उत्सवी माहौल में अफवाह से बचें
बांका। काली पूजा दीपावली छठ एवं चेहल्लुम को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक नगर भवन में शनिवार को आयोजित हुई।
बांका। काली पूजा, दीपावली, छठ एवं चेहल्लुम को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक नगर भवन में शनिवार को आयोजित हुई। इसमें एसडीओ मनोज चौधरी, एसडीपीओ डीसी श्रीवास्तव सहित सभी पुलिस पदाधिकारी व गणमान्य लोग थे।
बैठक में सभी पर्व पर शांति व्यवस्था बनाएं रखने पर बल दिया। निर्धारित रुट के अनुसार काली प्रतिमा विसर्जन करने का आदेश दिया। साथ ही पटाखा बिक्री के लिए लाईसेंस लेने पर बल दिया। अन्य कई बिन्दुओं पर चर्चा की गई।
बौंसी: शांति समिति की सीओ गोपीनाथ मंडल एवं थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में हुई। बैठक में मुख्य रूप से पूजा के दौरान गश्ती सुचारू रूप से करने का निर्णय लिया गया। बारापधार, मदारी, घुटिया, कुशमाहा, देवीकैरी, पांडेजान ,नयागांव पुरानीहाट व आठ पूजा पंडालों में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती का निर्णय लिया गया। पुलिस निरीक्षक गोपाल कुमार सिंह ने अफवाह फैलाने वाले लोगों को चिन्हित करने पर बल दिया। व्यवसायिक संघ के सचिव निपू झा ने अतिक्रमण मुक्त कराने का आग्रह किया। व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, निर्मल यादव ,जयराम महामारीक, प्रफुल्ल चंद्र यादव, मदन झा, अमीर पाठक, अजय साह, आशीष दास, शब्बीर अंसारी, अयूब खान, मंटू घोष, जहांगीर अंसारी, राजेश विश्वकर्मा, अजीम अंसारी सहित अन्य थे।
जयपुर : जयपुर में मुख्य रूप से जयपुर खेल मैदान में काली पूजा में मेला का आयोजन किया जाता है। जबकि छठ पर्व के बाद कटियारी पंचायत के इनारावरण गांव में आदिवासी मेला का आयोजन होता है। इन दोनों मेला में पूजा समिति के अधिकारियों को लाइसेंस लेने के साथ बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया।
धोरैया: बीडीओ अभिनव कुमार भारती की अध्यक्षता ने हुई बैठक में सिगारपुर, बलियास, कुरमा, नंदगोला, रहमानडीह गांव में पहलाम होने की जानकारी दी गई। काली पूजा को लेकर धोरैया, गौरा, कचरती, पैर, लहौरिया, चतर्भुज, भेलाय, कुसमी, बड़ाटोला हरेरामपुर आदि स्थानों पर स्थापित मां काली की प्रतिमा को लेकर विसर्जन के दौरान डीजे नहीं बजाने की हिदायत दी गई। थानाध्यक्ष शंकर दयाल प्रभाकर छठ घाट के साथ-साथ अत्यधिक पानी वाले तालाब की जानकारी ग्रामीणों से ली गई। महिला विशनपुर के मुखिया प्रतिनिधि मो. इमरान ने विशनपुर गांव में रास्ता विवाद से अवगत कराया। कुरमा के मुखिया त्रिभुवन प्रसाद ने कर्बला मैदान के पीछे गहिरा नदी किनारे घाट की गंदगी से प्रशासन को अवगत कराया। अधिक पानी वाले तालाब सिगारपुर के हथिया तालाब, अमजोरा बटसार के गहिरा नदी छठ घाट पर पुलिस बल लगाने की बात कही। इस मौके पर अनि गणेश कुमार, जिप सदस्य रफीक आलम, जदयू नेता गोपाल प्रसाद दास, गिरिधारी राय, पूर्व जिप सदस्य अब्दुल जब्बार अंसारी, मुखिया त्रिभुवन प्रसाद, मनोज कुमार यादव, मो. इकबाल, पप्पू यादव, गिरीश पासवान, रंजन कुमार शर्मा सहित अन्य थे।