Move to Jagran APP

विधानसभा की सभी सीट जीतने पर ताकत झोंके कार्यकर्ता

बांका। विधानसभा चुनाव में बांका की सभी सीटों पर भाजपा गठबंधन विजयी हासिल करेगी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 10:35 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 06:09 AM (IST)
विधानसभा की सभी सीट जीतने पर ताकत झोंके कार्यकर्ता
विधानसभा की सभी सीट जीतने पर ताकत झोंके कार्यकर्ता

बांका। विधानसभा चुनाव में बांका की सभी सीटों पर भाजपा गठबंधन विजयी हासिल करेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से ही पूरी ताकत झोंकना होगा। चुनाव में पार्टी जिस भी कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाएगी, कार्यकर्ता उनके साथ मिलकर काम करेंगे।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव में बांका ने इतने बड़े अंतर से एनडीए प्रत्याशी को जीताकर इतिहास रचा है। इस इतिहास को फिर से विधानसभा के चुनाव में दोहराने की आवश्यकता है। रविवार को बांका के कल्याणी विवाह भवन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद संजय जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बातें कही। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में बेलहर विधानसभा से सबसे अधिक कार्यकर्ता संगठन से जुड़े हैं। यह बांका के लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार की नजर में अमीर और गरीब दो ही जाति है। कहा कि अमीर ईमानदारी पूर्वक अपना टैक्स सरकार को दें, जिससे सरकार के खजाने से गरीबों को योजना से लाभ मिले। कहा कि भाजपा की सरकार सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए काम करती है। वह किसानों के लिए योजना हो या महिलाओं को निश्शुल्क गैस की योजना। सरकार ने किसी जाति विशेष के आधार पर योजना का लाभ नहीं दिया। इस मौके पर भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल ने कहा कि बांका हमेशा एक नंबर पर रहा है। सदस्यता अभियान में भी बांका राज्य में अव्वल रहा। जिसका श्रेय निचले स्तर के कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्हीं की बदौलत यह संभव हो पाया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने की। संगठन चुनाव प्रभारी विनय सिंह, प्रदेश मंत्री राजेश वर्मा, कृष्णमोहन शर्मा, डकॅ. मृणाल शेखर, पूर्व जिलाध्यक्ष केदार सिंह, अजय दास, रामानंद चौधरी, महेश गुप्ता, दिगंबर यादव, गौरीशंकर सिंह, मान ठाकुर, मुकेश सिन्हा, पुनीता सिंह, डॉली गुप्ता, रानी महकम कुमारी आदि इस मौके पर प्रमुख रूप से मौजूद थे। इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष के पहली बार बांका आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.